लातेहार, मई 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मनिका स्थित सीएम एक्सीलेंस स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अंचलाधिकारी अमन कुमार तथा लिम्का गिनीज बुक में दर्ज लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फुट जर्नी टीम के पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के 10 गोल्डन रूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। इस दौरान विद्यार्थियों से सड़क सु...