मनिका में वज्रपात से युवक की मौत
लातेहार, मई 15 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांकी कला पंचायत के कुई गांव निवासी चंदन कुमार यादव उम्र 31 वर्ष पिता धनपत यादव की शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चंदन शुक्रवार की दोपहर लगभग तीन बजे मनिका बाजार से घर कुई लौट रहे थे।
घटनाक्रम इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बताया जाता है कि रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से चंदन कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना इतनी भयावह थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया पति मथुरा उरांव सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीणों ने बताया कि चंदन कुमार मिलनसार व मेहनती युवक थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.