मनिका में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लातेहार, मई 18 -- मनिका प्रतिनिधि। लातेहार-पलामू सीमावर्ती क्षेत्र स्थित मनिका थाना क्षेत्र के बिकरा जंगल से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आबुन गांव निवासी अनिल सिंह (45 वर्ष), पिता फिरंगी सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल सिंह का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह लगभग एक सप्ताह पूर्व घर से निकल गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच सोमवार को स्थानीय ग्रामीण बीड़ी पत्ता तोड़ने के लिए बिकरा जंगल गए थे। जंगल में एक पेड़ से शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनिका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.