लातेहार, मार्च 10 -- मनिका प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में मनिका थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के कागजात एवं ओवरलोडिंग की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह जांच अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 26 भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में कई वाहनों में आवश्यक कागजात की कमी तथा ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन पाया गया। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत कार्रवाई करते हुए छह वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से कुल 42,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.