लातेहार, जून 30 -- मनिका, प्रतिनिधि। भाजपा मनिका मंडल अंतर्गत मटलौंग में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री सह लातेहार जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में जिलाध्यक्ष बंसी यादव, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव गुप्ता तथा जिले के पूर्व मीडिया प्रभारी बबन पासवान शामिल रहे। अध्यक्षता मनिका मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार ने की। बैठक की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान के साथ हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- "12 साल बेमिसाल" और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सफल बनाने का आह्वानमुख्य अतिथि का संबोधन मुख्य अतिथि मनीर उरांव ने कार्यकर्ताओं को संबो...