मनिका में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, एक बाल श्रमिक मुक्त
लातेहार, जून 17 -- लातेहार,प्रतिनिधि।जिले के मनिका प्रखंड में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मनिका के मेन रोड स्थित अश्विनी अमृततुल्य प्रतिष्ठान से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि संबंधित नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम सामाजिक अपराध है और इसके विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण अभियान में श्रम अधीक्षक दिनेश भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रिया कुमारी, श्रम कार्यालय के रंजीत कुमार, विजय सिंह, रीना कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति की सदस्य डॉ. आरती, वैदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश तथा चाइल्ड लाइन के जयमंगल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.