लातेहार, अप्रैल 5 -- मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और जनसेवा की भावना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.