लातेहार, दिसम्बर 24 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसना टोला में एक 19 वर्षीय छात्र ने सोमवार की रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान रवि रंजन सिंह, पिता स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के रूप में हुई है। रवि डिग्री कॉलेज मनिका में बीए का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ कार वॉशिंग का काम कर अपने परिवार की आर्थिक मदद भी करता था। मृतक रवि के कान में ब्लूटूथ लगा था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी से बात करने के दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मां कुनिल कुंवर ने बताया सोमवार की रात रवि ने घर पर खाना नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना क...