लातेहार, मार्च 31 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजारटाड़ के दो दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग और एक युवक मंजीत पासवान (उम्र 19वर्ष) मनिका निवासी शामिल है। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि व्यस्क आरोपी को लातेहार जेल भेजा गया। बताते चलें कि बीते रविवार की रात बाजार टाड़ स्थित कन्हाई साव एवं रामलखन साव के किराना दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने किराना सामान एवं नगदी सहित करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों ने मनिका थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने तत्परता दिखाते हुए पु...