लातेहार, जनवरी 6 -- मनिका, प्रतिनिधि। मनिका थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए रांकीकला के नकटा नदी से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जब्त ट्रैक्टर पिपरा गांव निवासी मोहित रंजन का बताया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा बार-बार अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। बावजूद इसके बालू माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बालू की ढुलाई कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...