लातेहार, फरवरी 27 -- मनिका, प्रतिनिधि । मनिका थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अमन कुमार ने की। बैठक में अंचलाधिकारी अमन कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। थाना के एसआई अवनीश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही डीजे पर नियंत्रित रखने, हुड़दंग नहीं करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.