हरदोई, मार्च 2 -- पिहानी, संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र के मनिकापुर गांव में बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की समस्या से ग्रामीणों को निजात नही मिल पा रही है। आलम यह है कि लीकेज तो अब तक सही नही हो सका है लेकिन उसको बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे से लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी है। इससे करीब तीन हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। आलोक सिंह, साधु, श्रीनिवास, अमर सिंह आदि ने बताया कि मनिकापुर गांव के मुख्य मार्ग पर बिछी पाइप लाइन में लीकेज के चलते पानी का रिसाव होता रहता है। दो बार सही किया गया लेकिन अभी तक पानी का रिसाव बंद नही हो सका है। लीकेज सही करने के लिए बनाए गए गड्ढे में भरे पानी से दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। गड्ढे के चलते आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। बड़े वाहनो कस निकलना अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मनिकापुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.