मनिकापुर में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, मुकदमा
मैनपुरी, मई 30 -- चौकी नवीगंज के ग्राम मनिकापुर में देर रात तीन राउंड फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी खुलेआम हथियार ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। मामले में पीड़ित अनीश कुमार पुत्र विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक, उसका पड़ोस के ही उमेश पुत्र अंतराम से पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते बीती देर रात उमेश ने अपनी राइफल से तीन राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और वारदात में इस्तेमाल राइफल बरामद कर ली है। यह भी पढ़ें- मनिकापुर में देर रात फायरिंग से मचा हड़कंप, मुकदमा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.