मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस ट्रक में घुसी, 2 की मौत; 11 यात्री गंभीर घायल
नई दिल्ली, जून 12 -- हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मनाली से जयपुर लौट रही वॉल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास के पास हुए इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार सभी यात्री मनाली में छुट्टियां बिताकर जयपुर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी बस जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बस जब महेंद्रगढ़ जिले के बुचावास क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-152D पर पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय अधिकांश यात्री बस में बैठे हुए थे, जिससे कई लोगों को गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.