फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी जिले में गुरुवार सुबह टनल के अंदर हुए भीषण सड़क हादसे में जसराना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद जैसे ही शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। अंत्येष्टि में लोगों की आंखें नम हो गईं। हादसे में चार लोगों की मौत और आठ लोग घायल बताए हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह मंडी जिले में टनल के अंदर पंजाब नंबर के एक ट्रक और हिमाचल नंबर के दूसरे ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में थाना जसराना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान दौजीराम के पुत्र रवि कुमार और उनके भतीजे विशाल कुमार की मौत हो गई।हादसे यह भी पढ़ें- हिमाचल की हनोगी सुरंग में 2 ट्रकों की भीषण भिड़ंत में 4 की मौत, 6 घायल की जानकारी मिली तो परिजन भी मनाली पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह दोनों...