मनाली में टेस्टिंग के दौरान दिखी नेक्स्ट-जेनरेशन Kia Sonet, नई LED लाइट्स के साथ डिजाइन में भी चेंज
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- किआ अपनी नेक्स्ट-जेनरेशन सॉनेट को लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले नई सॉनेट को एक बार फिर देखा गया है। इस बार अपकमिंग सॉनेट हाई-एल्टीट्यूड टेस्टिंग के दौरान मनाली में देखा गया है। नए स्पाई शॉट्स में एसयूवी के डिजाइन में होने वाले बदलावों का हिंट मिला है। यह टेस्ट मॉडल पूरी तरह से कवर था, लेकिन इसकी नई LED लाइटिंग और बॉडी डिजाइन साफ नजर आ रहे हैं। स्पाई शॉट्स को कार इंडिया न्यूज ने शेयर किया है। नई सॉनेट को 2027 में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।नए डिजाइन और LED लाइट्स स्पाई फोटोज के मुताबिक नई सॉनेट में पहले के मुकाबले ज्यादा बड़े डिजाइन चेंज देखने को मिलेंगे। इसमें नए बॉडी पैनल और बदले हुए डोर दिए जा सकते हैं। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा, जिसमें मेन हेडलाइट्स नीचे और स्लिम LED DRL ऊपर की तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.