मनाली के होटल में पति-पत्नी बनकर रुकी थी नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल, कोर्ट में बोला मैनेजर
मेरठ, मार्च 26 -- UP News: यूपी में मेरठ के नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में गुरुवार को जिला जज कोर्ट में मनाली के होटल कंचनीकूट के मैनेजर खेमचंद की गवाही हुई। मैनेजर ने कोर्ट को बताया कि साहिल और मुस्कान ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा किराये पर लिया था। इस दौरान वे घूमने भी गए थे और उनके चेहरे देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि कोई क्राइम या हत्या करके आए हो। इस मामले में 1 अप्रैल 2026 को कोर्ट में अगली गवाही होगी। मेरठ के ब्रह्मपुरी में तीन मार्च 2025 की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। लाश के टुकड़े किए और नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया था। चार मार्च को दोनों ने मेरठ से हिमाचल जाने के लिए कैब बुक की थी और 13 दिन तक वहां घूमते रहे। 17 मार्च की रात दोनों वापस मेरठ पहुंचे और 18 मार्च को हत्याकांड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.