नई दिल्ली, जून 26 -- होंडा कार्स इंडिया भारतीय बाजार में अपनी जड़ें फिर से मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अभी कंपनी की सेल्स के आंकड़े काफी कमजोर हो चुके हैं। इसके बाद भी उसने भारतीय बाजार के लिए कई फ्यूचर कारों की प्लानिंग कर रखी है। इनमें से कई की टेस्टिंग भी चल रही है। उसकी लिस्ट में होंडा 0 अल्फा कॉन्सेप्ट भी शामिल है। खास बात ये है कि अब कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV का रियल वर्ल्ड टेस्ट शुरू कर दिया है। इसका छिपा हुआ प्रोटोटाइप मनाली में देखा गया है, जिससे इससे एक्सटीरियर और इंटीरियर से जुड़ा खुलासा हो गया है। इसके स्पाई शॉट्स में एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक लैंडस्केप-ऑरिएंटेड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन देखा गया है। View this post on Instagram A post shared by p a r t t h g u p t a (@pxrtth.gpt) इन स्पाई शॉट्स का क...