बेगुसराय, मार्च 10 -- बेगूसराय। सुदामा देवी मेमोरियल एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एसएस मिशन स्कूल का नौवां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश व सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत से हुआ। अध्यक्षता जनकवि दीनानाथ सुमित्र ने की। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण सिंह ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यहां के शिक्षक बहुत ही मेहनती हैं। इसलिए यह विद्यालय इस क्षेत्र का गौरव है। मंच संचालन स्कूल के निदेशक दीपक कुमार ने किया। मौके पर प्राचार्य चंदन ठाकुर, रंगकर्मी अनिल पतंग, अमरेंद्र कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.