गंगापार, मई 11 -- मेजा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला (राजू भईया) के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को रामनगर स्थित शीतला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए समाज सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी 23 मई को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी देकर युवाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित किया गया। राजू भइया ने युवाओं से अपने गांव, क्षेत्र एवं परिवार को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...