मनाया गया शनिदेव महराज की जयंती
भदोही, मई 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर के सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित शनि मंदिर में शनिवार की देर शाम जय बाबा बर्फानी ग्रुप द्वारा शनिदेव महाराज का जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान शृंगार करने के साथ ही दर्शन एवं पूजन किया गया। अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि पिछले सात वर्षों से शनिदेव महाराज का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में शनिवार को भी तैयारियां की जा रही थी। शाम को पांच बजे के बाद शृंगार करने के साथ ही दर्शन एवं पूजन का काम किया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण कराया गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, राकेश रघुवंशी, विशाल सिंह, संदीप माली, राजेश देवासी आदि रहे। यह भी पढ़ें- केक काट मनाई शनि देव की जयंती, भंडारा यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर हुआ नवग्रह का पूजन यह भी पढ़ें- श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.