बाराबंकी, फरवरी 2 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव में संचालित बद्री प्रसाद शर्मा पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी संगीत कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि कोतवाल अभिमन्यु मल्ल एवं सांवले शर्मा के दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में भाजपा नेता पंकज दीक्षित, अमन शर्मा, शिवम, राजकुमार, लवकुश, आशीष यादव व हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.