गंगापार, अप्रैल 6 -- मेजा विधानसभा क्षेत्र के मेजारोड स्थित डीजीएस गेस्ट हाउस के पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनसेवक एवं भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ 'राजू भैया' द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामाशंकर निषाद ने की। इस अवसर पर भाजपा नेता माण्डवी शरण द्विवेदी, हेमंत द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, सिद्धांत तिवारी, हरिमोहन तिवारी, पप्पू,अखिलेश मिश्रा सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को पूरे जोश, उत्साह और समर्पण के साथ मनाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.