फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रविवार पाम संडे के रूप में मनाया गया। मसीह समाज की ओर से विशेष शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गीत, आराधना, हाथों में खजूर की डालियों को लेकर मसीह समाज के लोग चर्च पहुंचे और प्रार्थना सभा की। गुड फ्राइडे से पहले पड़ने वाला रविवार मसीह समाज में पाम संडे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से बच्चे और मसीह समाज के लोग खजूर की डालियों को सजाकर चर्च में लाते हैं और प्रभु यीशु मसीह की आराधना करते हैं।बढ़पुर चर्च में पाम संडे के अवसर पर सुबह से ही मसीह समाज के लोग जुटने लगे। चर्च के बाहर मसीह समाज के लोगो की लंबी कतारें देखी गईं। लोग हाथों में फूलों से सजी खजूर की डालियां लेकर मसीह गीत गाते हुए चर्च पहुंचे। शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चर्च के पादरी ने बाइबिल के पवित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.