गंगापार, मई 7 -- सविता धर्मार्थ ट्रस्ट ककरम के तत्वावधान में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष आचार्य शिवाकांत पांडेय के मार्गदर्शन एवं सचिव शिवम पांडेय की अध्यक्षता में सात वैदिक ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर 21 हजार महामृत्युंजय मंत्रों का जप किया गया। इसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, महासचिव राम मनोहर मिश्र, प्रकाश नारायण द्विवेदी, शुभम तिवारी, शिवम मिश्र आदि रहे। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री केशव का 57वां जन्मदिन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.