हाथरस, अप्रैल 5 -- हाथरस, संवाददाता। रविवार को ईस्टर का पर्व अलीगढ रोड स्थित सेंट मार्क्स चर्च में पूरे श्रद्धा, आस्था और रूहानी उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी में पूरे चर्च परिसर को रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी फूलों से सजाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े चार बजे डॉन सर्विस आराधना के साथ हुई। जिसका नेतृत्व रेवरेन्ट नथेनियल दास ने किया। उन्होंने कलीसिया को पवित्र प्रभु भोज ग्रहण कराते हुए पुनरुत्थान का संदेश दिया। मुख्य वक्ता, एटा स्थित सेंट जेम्स स्कूल की प्रिंसिपल योग्यता प्रसाद ने अपने प्रेरणादायी वचनों से उपस्थित जनसमूह को आत्मिक रूप से ऊर्जावान किया।चर्च के बच्चों द्वारा प्रस्तुत बाइबल आधारित नाटक ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान के दृश्य को सजीव कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में सुप्रिया दास, ममता दास, ...