हाथरस, मार्च 20 -- मनादेय का भुगतान न होने पर दिया धरना -(A) मनादेय का भुगतान न होने पर दिया धरनाहाथरस। कई महीनों से मानदेय का भुगतान न होने व यूएएन खाते में पीएफ जमा न होने को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। ग्राम रोजगार सेवक रविकांत शर्मा ने बताया कि मानदेय न मिलने के कारण व भुखमरी के कगार पर हैं। अगले में माह में नया शिक्षा सत्र शुरू हो जाएगा। वह अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश भी नहीं करा पाएंगे। इस दौरान मुकेश कुमार, किशन, अनिल पौरूष, प्रशांत शर्मा, ललता प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.