रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के जनसंचार विभाग की ओर से शनिवार को मनातू गांव के पंचायत भवन में महिला स्वास्थ्य पर जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें जनसंचार विभाग के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं पर जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मनातू की मुखिया पूनम देवी के अलावा बबली खलखो, पुष्पमति देवी व अनीता देवी उपस्थित थीं। मुखिया पूनम देवी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक हैं, इनसे महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- आरबीएमआई में मासिक स्वच्छता विषय पर हुई जागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.