सीवान, जून 26 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एनएच 331 के किनारे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की शाखा में बुधवार को मातेश्वरी मां जगदंबा की 61वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बनियापुर के मुखिया अरुण राय ने दीप जलाकर किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मां जगदंबा विश्विद्यालय के संस्थापक सदस्यों में थी। उन्होंने अपने समय में लोगों को अध्यात्म और योग की शिक्षा दी। मां जगदंबा के भक्त हर साल उनके पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। यह भी पढ़ें- मनाई गई मातेश्वरी मां जगदंबा की 61 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन जगदीशपुर केन्द्र की संचालिका ब्रह्म कु...