अररिया, जून 24 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 74 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रवीण कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रवीण कुमार व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, शंभू साह, प्रदीप कनोजिया, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, भाजपा की प्रांतीय नेत्री व पार्षद चांदनी सिंह, सुधीर सिंह, उमाशंकर यादव, संजय रजक, आदर्श गोयल, व...