गंगापार, अप्रैल 15 -- भारत के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार की देर रात कस्बा भारतगंज में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे में जुलूस निकाला गया, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे हाथों में नीले झंडे लिए जय भीम के नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पुराना सागर पहुंचे। पुराना सागर स्थल पर जुलूस एक जनसभा में तब्दील हो गया।अध्यक्षता सभासद हीरावती ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। शुभम केशरी उर्फ डंकू द्वारा केक काटकर जयंती का उत्सव मनाया गया। बसपा नेता चांद मोहम्मद चंदू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन उन्होंने लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.