सीतामढ़ी, मार्च 22 -- शिवहर। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम भाईयों ने विभिन्न ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दुसरे को ईद की बधाईयां दी। शिवहर नगर के पिपराही रोड़ स्थित इदगाह में सुबह करीब नौ बजे ईद की नमाज अदा की गयी। वहां नमाज अदा करने के लिए वड़ी संख्या में नगर के लोग जुटे थे। इसके अलावा नगर के चिकनौटा, गडहिया, सुगिया एवं हनुमान नगर सहित अन्य ईदगाहों में भी लोगों ने पूरे श्रद्धा के साथ ईद की नमाज अता की।ईद को लेकर हर उम्र के लोगों में खासा उत्साह दिखा। सुवह से ही नये-नये रंग बिरंगी परीधानों में सजधज कर लोग ईद की खुशियां मनाने में लग गये। लोगों ने एक-दुसरे घरों पर जाकर गले मिलकर ईद की मुवारकवाद दी तथा पकवान खाये। यह दौर दिन भर चलता रहा। वैसे बारिश के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.