मनस्वी वशिष्ठ ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
शामली, अप्रैल 18 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की कक्षा पंचम की छात्रा मनस्वी वशिष्ठ ने अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता हर वर्ष संस्कृति भवन, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य संजय सैनी ने बताया कि मनस्वी वशिष्ठ ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निबंध लिखकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस निबंध प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने विचारों को प्रकट करने का हौसला पैदा करना और उनकी लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करना था। मनस्वी की इस सफलता ने विद्यालय में हर्ष का वातावरण बना दिया। मनस्वी को संस्कृति भवन, कुरुक्षेत्र से प्राप्त 501 रुपये मूल्य का उत्तम साहित्य और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- निबंध लेखन प्रतियोगिता में बेबी ने मारी बाजी इस अवसर पर चंचल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.