मनसा पूजा पर भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु, चित्रगुप्त महतो ने किया उद्घाटन
बोकारो, अगस्त 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत केवट टोला में सोमवार रात मनसा पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे और भक्ति रस का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज एवं झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मां मनसा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कसमार : मनसा पूजा के अवसर पर जांत में गूंजे मनसा मंगल के गीत ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.