मनसा ने 33 हजार पौध सहेजने में निभाई अहम भूमिका
बांदा, जून 4 -- नरैनी। पत्राचार शिक्षण संस्थान में बतौर प्रवक्ता मनसा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जहां 20 लोगों को जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जोड़ा, वहीं 33 हजार पौधों को जीवनदान दिया। तीन वर्षों से वह पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहीं। मनसा अपनी साप्ताहिक छुट्टियों का उपयोग पौधारोपण और संरक्षण में करती हैं। मनसा सिंह हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़), त्रिवेणी (नीम, बरगद, पीपल) और पंचवटी (नीम, बरगद, पाकड़, पीपल, आंवला) जैसे वृक्ष लगाकर लोगों को पौधों की सुरक्षा से भावनात्मक रूप से जोड़ रही हैं। किसानों को फलदार पौधों के बगीचे लगाने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं। यह भी पढ़ें- प्रकृति की हरियाली वापस लाने को लगवा रहीं बगीचे उन्होंने प्रयागराज, बांदा, झांसी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कौशांबी, फतेहप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.