मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को प्रशासन सख्त
हरिद्वार, अप्रैल 22 -- मनसा देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड, मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क और फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि नाली के बाहर या फुटपाथ पर दुकान या फड़ लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को ऐसे अतिक्रमणों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण उड़न खटोला क्षेत्र में भी अव्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.