देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार। मां मनसा देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड और मनसा देवी उड़न खटोला मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी दुकान नाली के बाहर या फुटपाथ पर संचालित न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उड़न खटोला टिकट घर के आसपास संचालित दुकानों को मौके पर हटाया गया और संचालक को सख्त निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अपर रोड पर चल रहे सीवरेज कार्यों का भी जायजा लिया गया और कार्यदायी संस्था को काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव नैय्यर सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.