मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए बिना जेब वाले कुर्तों की शुरुआत, पुजारियों को वितरित किए गए कुर्ते
हरिद्वार, जुलाई 15 -- मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने चढ़ावा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में नई व्यवस्था लागू कर दी है। बुधवार से मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों को बिना जेब वाले विशेष कुर्ते बांटे गए। अब पुजारी और कर्मचारियों को इन्हीं कुर्तों को पहनाना होगा। बुधवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को बिना जेब वाले विशेष कुर्ते वितरित किए। अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनकर ही पुजारी मंदिर में रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने मंदिर में बिना जेब वाले कुर्ते की व्यवस्था लागू करने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया गया है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि हाल के दिनों में अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी और बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़ी घटनाओं के बाद देशभर के मंदिरों की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.