मनसाही में 20 घंटे से बिजली बाधित, व्यवसायियों को हो रहा नुकसान
कटिहार, मई 22 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही परिक्षेत्र में विभागीय सुस्ती के कारण आम उपभोक्ताओं के लिए नियमित बिजली मिलना एक बड़ी समस्या बन गई है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग के लोग उदासीन बने हुए हैं और आम उपभोक्ता परेशान है। आंधी और बारिश के कारण 10 से 20 घंटे तक बिजली का गुल रहना आम बात हो गई है। नियमित बिजली को लेकर कई विकल्प है मगर इस पर ना विभाग ध्यान दे रहा है और ना ही जनप्रतिनिधि। बीते रात्रि आयी आंधी और बारिश से मनसाही परिक्षेत्र में 20 घंटे से बिजली गुल है। विभाग के द्वारा गुरुवार की शाम पांच बजे तक बिजली आने की बात कही गई थी। मगर शाम पांच बजे तक भी बिजली नहीं आई थी। बिजली के नहीं रहने से क्षेत्र में नेटवर्क एवं बैंक के कार्य भी बाधित रहे। कई व्यापारियों को बिजली के नहीं रहने से नुकसान झेलना पड़ा। लोगों का मोबाइल जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.