कटिहार, अप्रैल 20 -- कटिहार मनसाही प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के वार्ड संख्या 9 ग्राम मरंगी सेवा भारत के सौजन्य से बालवाड़ी केंद्र का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया शंकर कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इन्होंने कहा कि इस बालवाड़ी केंद्र में 7 माह से लेकर 3 साल के अंदर के बच्चों की पोषण पर ध्यान रखा जाएगा। साथ ही पोषण वाटिका के तहत न्यूट्रीशन में खिचड़ी अंडा और किचन गार्डन से जैविक आधारित सांग सब्जी दिया जाएगा। इस केंद्र में 15 बच्चे का नामांकन किया गया है। बालवाड़ी केंद्र की देखरेख करने के लिए अनु देवी, फुलेश्वरी देवी और गुड़िया देवी करेंगे। यह भी पढ़ें- मनसाही में बालवाड़ी केंद्र का शुभारंभ इस उद्घाटन में एकजुट से राजू मिश्रा सेवा भारत से पूनम कुमारी और भारती कुमारी थी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी के नन्हे कदमों को मिला विद्यारंभ...