कटिहार, मई 21 -- मनसाही, एक संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर मनसाही पुलिस ने जप्त शराब का विनष्टीकरण किया। मनसाही थाना के प्रांगण में अंचलाधिकारी मो इस्माइल के देखरेख में मनसाही थाने में जप्त 529 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया जिसने 330 लीटर विदेश शराब और 199 लीटर देशी शराब शामिल थे । मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद , एसआई मुस्तफा अंसारी, प्रियरंजन पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...