बस्ती, फरवरी 23 -- कप्तानगांज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड दुबौलिया और कप्तानगंज के बीच गुजरने वाली मनवर नदी के छपिया घाट पर लंबे समय से पीपा पुल की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। रविवार को नवनिर्मित पीपे के पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक कविन्द्र चौधरी 'अतुल' ने फीता काटकर किया। पुल के लोकार्पण के साथ ही क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधे आवागमन की सुविधा मिल गई है। कप्तानगंज विधानसभा के मनवर नदी पर छपिया घाट पर स्थाई पुल नहीं होने के कारण छपिया, एकडेंगवा सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती थी। ग्रामीणों को कप्तानगंज मुख्यालय पहुंचने के लिए पंडूल घाट या परखती घाट के रास्ते लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.