श्रावस्ती, नवम्बर 28 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत मनवरिया दीवान में सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से साफ सफाई बदहाल है। साफ सफाई न होने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। गंदा पानी भरे होने से मच्छरों की भरमार है और बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। मनवरिया दीवान गांव में काफी अरसे से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। इसके कारण गांव में साफ सफाई नहीं हो पा रही है। मनवरिया दीवान में गांव के बीच गंदा पानी भरा रहता है। इसके साथ ही विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र में भी साफ सफाई नहीं होती है। ऐसे में सड़क पर निकलने वाले लोगों और ग्रामीणों को दुर्गंध की हवाओं से परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व प्रधान जमील अहमद ने बताया कि कभी कभार गांव में टीम की ओर से सफाई की जाती है। लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.