गिरडीह, जून 5 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र में 5 जून से प्रस्तावित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के सोशल ऑडिट को स्थगित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में धनवार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर पासवान ने बीडीओ को पत्र सौंपकर सोशल ऑडिट पर रोक लगाने की मांग की है। मुखिया संघ द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि प्रखंड के सभी मुखिया हमेशा से सोशल ऑडिट टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करते रहे हैं और पारदर्शिता बनाए रखने के पक्षधर हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सोशल ऑडिट का सफल संचालन संभव नहीं दिख रहा है, क्योंकि ग्राम रोजगार सेवक (जीआरएस) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मनरेगा योजनाओं से संबंधित सभी अभिलेख, फाइलें एवं रिकॉर्ड का संधारण मुख्य रूप से ग्राम रो...