भागलपुर, मई 26 -- पलासी से संतोष कुमार की रिपोर्ट पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय सभागार भवन में मंगलवार को मनरेगा कर्मियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अख्तर आलम ने की। बैठक में मनरेगा के विभिन्न योजनाओं का समीक्षा करते हुए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का लंबित मजदूरी भुगतान करने के लिये डेटा को अपडेट करने, ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजन करने, लंबित योजनाओं का पूर्ण करने का निर्देश दिए। इस क्रम में पीओ श्री अख्तर आलम ने मनरेगा कर्मियों को पुराना योजनाओं का जीओ टैगिंग तथा वृक्षारोपण अभियान के कार्यो में गति लाने का निर्देश दिए। पीओ अख्तर आलम ने सभी मनरेगा कर्मियों को कड़ा निर्देश देते हुए कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मी के खिलाफ सख्त करवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- मनरेगा से संबंधित लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करन...