हजारीबाग, जनवरी 3 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि केन्द्र की भाजपा सरकार ने महत्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा से महात्मा गांधी के नाम हटाए जाने को लेकर तीन जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने मनरेगा का नाम बदल कर जी राम जी रखे जाने का विरोध करते हुए कहा कि पांच जनवरी को राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सम्पूर्ण झारखंड में 11 बजे महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल मोरहाबादी रांची से लोकभवन तक पदयात्रा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा से भाजपा सरकार ने महत्मा गांधी का नाम हटाने का निर्णय वैचारिक है। गांधीजी की श्रम की गरिमा, समाजिक न्याय और सबसे गरीबों के प्रति राज्य की नैतिक जिम्मेदारी के प्रतीक हैं। यह नाम परिवर्तन ग...