मनरेगा से पौधारोपण नहीं कराने की डीएम से शिकायत
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहबाजपुर पंचायत निवासी सुनील शाही ने साजिशन उनकी निजी जमीन पर पौधारोपण योजना के तहत बाग नहीं लगाने की शिकायत डीएम सुब्रत कुमार सेन से की है। उन्होंने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की है।डीएम को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बगीचा लगाने के लिए वर्ष 2024 में आवेदन दिया था। दो साल कागजात के नाम पर तीनों दौड़ाते रहे हैं, लेकिन योजना का लाभ नहीं दिया। लिखा है कि उन्होंने इसके पहले भी मुशहरी प्रखंड के मनरेगा पीओ को शिकायत की थी। उनको भी सभी कागजात उपलब्ध कराया, लेकिन योजना राशि का 40 प्रतिशत कमीशन नहीं देने के कारण लाभ से वंचित रखा गया है। इसकी शिकायत उन्होने सीपीग्राम पोर्टल पर भी की है। मामले में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.