मनरेगा से तालाब खुदाई में 32 लाख के घोटाले का आरोप
फतेहपुर, जून 30 -- खखरेरु। धाता विकास खंड की ग्राम पंचायत रतनपुर में मनरेगा के तहत कराई गई तालाब खुदाई में बड़े पैमाने पर अनियमितता और सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2021-22 में मनरेगा के तहत बीरन तालाब और ओडकी तालाब की खुदाई के लिए सरकार ने करीब 32 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। आरोप है कि दोनों तालाबों पर केवल करीब पांच लाख रुपये का ही कार्य कराया गया, जबकि शेष धनराशि का गबन कर लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति और पंचायत मित्र के पति ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। शिकायत के अनुसार, मस्टर रोल में ऐसे लोगों के नाम दर्ज किए गए, जिन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.