मैनपुरी, जनवरी 4 -- शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को शहर अध्यक्ष डा. नागेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, कोर्डिनेटर अजय दुबे, अरविंद तिवारी ने भाग लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि मनरेगा से गरीब मजदूर को उसके गांव में ही रोजगार की गारंटी थी, जिसे भाजपा बंद करना चाहती है। पार्टी मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का विरोध करती है। बीएलए 2 को निर्देशित किया कि जिनके वोट छूट गए हैं औन नए वोट बनने है, उनका फॉर्म 6 भरवाकर बीएलओ से वोट बनवाएं। शहर अध्यक्ष ने वार्ड अध्यक्ष को निर्देशित किया अपने वार्ड की समस्याओं को आगामी बैठक में बताए, ताकि उनका निस्तारण हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.