हजारीबाग, अप्रैल 15 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। झारखंड में मनरेगाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच केरेडारी प्रखंड से बड़ा फैसला सामने आया है। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में चार अभियंताओं को निष्कासित किया गया। निष्काषित अभियंताओं में विशाल कुमार, सुशील कुमार केसरी, राहुल कुमार और अंकित कुमार पांडेय शामिल हैं। संघ के अनुसार इन अभियंताओं ने हड़ताल के दौरान काम पर लौटकर संगठन की एकता को कमजोर किया। संघ प्रतिनिधि अनीश कुमार रवि ने बताया कि इस कदम से सरकार के साथ चल रही वार्ता पर नकारात्मक असर पड़ा है, इसलिए अनुशासन बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। नौ मार्च से जारी हड़ताल के कारण केरेडारी सहित पूरे हजारीबाग जिले में मनरेगा कार्य ठप हैं। बागवानी, तालाब खुदाई, डोभा निर्माण जैसी योजनाएं प्रभावित हुई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.